- Hindi News
- National
- Ranchi News Will Take Forward The Legacy Of Bhagat Singh Rajguru And Sukhdev Mehta
भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की विरासत आगे ले जाएंगे : मेहता
रांची | सीपीआई के राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा है कि शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की विरासत को आगे ले जाने की जरूरत है। पार्टी ने तय किया है कि 23 मार्च को पूरे राज्य में इन तीनों शहीदों की शहादत दिवस मनाई जाएगी। यह दिवस संविधान बचाओ, देश बचाओ के रूप मे मनाया जाएगा। इस विषय पर शुक्रवार को वामदलों की बैठक सीपीआई के राज्य कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता भाकपा माले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने की। बैठक में सीपीएम के सुखनाथ लोहरा, प्रफुल्ल लिंडा, सीपीआई के राजेंद्र यादव, केडी सिंह, अजय सिंह आदि शामिल थे।