पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Win 2 Lakh Rupees Prize By Participating In Startup Challenge

स्टार्टअप चैलेंज में हिस्सा लेकर जीतें 2 लाख रुपए का पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

Education Info

हैंडलूम अवॉर्ड के आवेदन 21 तक... मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल की ओर से हैंडलूम अवॉर्ड के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन 21 मार्च तक किए जा सकते हैं। यह हैंडलूम अवॉर्ड 2018 के लिए दिए जाएंगे। इसके लिए दिशा निर्देश मेरी सरकार की वेबसाइट पर पढ़े जा सकते हैं।

आप स्टार्टअप रन कर रहे हैं और नए क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय की ओर से सागरमाला स्टार्टअप चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागियों को अलग-अलग क्षेत्र में प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट देना होंगे। इसमें डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंक्स, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग को शामिल किया गया है। इस कॉम्पटीशन में शामिल होने के लिए 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस चैलेंज के विजेता प्रतिभागी को 2 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मेरी सरकार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...