- Hindi News
- National
- Ranchi News Without An Alcohol Test The Rural Sp Said That Police Officers Were Drinking Black Tea At Ratu Police Station
अल्कोहल टेस्ट के बिना ही ग्रामीण एसपी बोले रातू थाने में ब्लैक टी पी रहे थे पुलिस अफसर
पिछले साल रामनवमी जुलूस के दौरान हुरहुरी में दंगा भड़काने के आरोपी तथा बजरंग दल के रांची जिला संयोजक रोबिन कुमार की प|ी कृष्णावती नागेशिया ने रातू पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। कहा है कि गुरुवार की देर रात डेढ़ बजे पुलिस ने गलत मंशे से उसके घर में घुसने का प्रयास किया। बाद में जब वह पुलिस के लौटने के बाद आधा किलोमीटर दूर थाना पहुंची और पुलिसकर्मियों के घर में आने की सूचना थाना प्रभारी को दी तो उन्होंने भी उसके साथ अभद्रता की, साथ आई ननद का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इन लोगों ने रातू थाने का एक वीडियो जारी किया है जिसमें थाना प्रभारी ज्ञान रंजन व प्रशिक्षु आईपीएस के विजय शंकर बैठे दिख रहे हैं, टेबल पर ग्लास में लाल द्रव्य दिख रहा है, जिसके शराब होने की आशंका जताई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शुक्रवार को मामले की जांच करने के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने ग्रामीण एसपी ऋषभ झा को शुक्रवार को रातू थाने भेजा जहां झा ने थाना के लोगों और ग्रामीणों से बातचीत की और अब अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को देंगे। शुक्रवार को जांच के बाद ग्रामीण एसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि ग्लास के जिस लाल पानी को शराब बताया जा रह था वह ब्लैक टी थी। मुझे चाय का डब्बा भी दिखाया गया है। रही बात रात में पुलिस के रोबिन के घर जाने की तो पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में ही छापेमारी करती है। रोबिन के घर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने खिड़की तोड़ा ताकि यह देख सके कि आरोपी घर में है या नहीं।
थाने में शराब पीने का वीडियो हुआ था वायरल
रात 1.30 बजे जबरन घर में घुसना चाहती थी पुलिस : कृष्णावती
रोबिन की प|ी कृष्णावती नागेशिया ने कहा कि गुरुवार की रात 1.30 बजे जब वह गहरी नींद में थी, तब कुछ लोग अचानक दरवाजा खटखटाने लगे। पूछने पर कहा-रातू थाने से आए हैं, रोबिन को गिरफ्तार करना है। जब उन्होंने कहा-घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है सुबह आईए, तब पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़ दिया। खिड़की भी तोड़ दी। खिड़की पर टीवी रखा हुआ जो गिरकर टूट गया। फिर उन्होंने अपनी ननद किरण और नानी सास सुमित्रा देवी के साथ थाना जाकर थाना प्रभारी से शिकायत कीं। थाना प्रभारी ज्ञानरंजन कुमार ने शिकायत सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनकी और उनकी ननद के मोबाइल फोन छीन लिए। साथ ही, हवालात में बंद करने की धमकी दी। उन्होंने कहा-जब भी उनके पति रोबिन कुमार को बुलाया जाता था, तब वह थाना जाते थे। फिर रात में आने की क्या जरूरत पड़ गई।
पिछले साल हुए दंगे के आरोप में 5 गिरफ्तार
रातू पुलिस ने शुक्रवार को पिछले साल रामनवमी जुलूस के दौरान हुरहुरी में दंगा भड़काने के पांच आरोपियों विश्व हिंदू परिषद के रांची जिला सह मंत्री रौशन चौधरी, गो रक्षा दल के रांची जिला प्रमुख किशोर राम के अलावा दीपक साहू, आबिद अंसारी व सुजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इसी वीडियो में थानेदार को शराब पीते बताया गया था।