आपत्तिजनक स्थिति में महिला-पुरुष को पकड़ा
आरोपी के विरुद्ध आवेदन देने से महिला का इनकार
भास्कर न्यूज|बिरनी
बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखारी उपस्वास्थ्य केंद्र में बुधवार देर रात को ग्रामीणों ने गांव के एक महिला व पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। शाेरगुल सुनकर स्वास्त्य केंद्र के अासपास ग्रामीणाें की भी भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणाें ने दोनों महिला-पुरुष काे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और जूते की माला पहना कर घुमाया। बताया जाता है कि दोनों शादीशुदा हैं। हो-हंगामे के बीच ग्रामीणों ने आरोपी पुरुष द्वारा महिला की मांग में सिंदूर भरवाकर दाेनाें की शादी भी करा दी गई। इस दौरान वहां काफी देर तक हो हंगामा होता रहा। उधर घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना पुलिस गांव पहुंची। बिरनी पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले आई, जिसके बाद रात में मामला शांत हो गया। लेकिन घटना के दूसरे दिन गुरुवार को थाना परिसर में गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव वाले आरोपी पुरुष को जेल भेजने की मांग करने लगे, लेकिन आरोपी महिला द्वारा घटना से इनकार करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। घटना के बाद बिरनी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बिरनी थाना परिसर में ही जमकर हंगामा किया। हंगामे में भारी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे। सभी का कहना था कि पुलिस दोनों पर कार्रवाई करे अन्यथा ग्रामीण सड़क जाम करेंगे।
महिला के ससुर ने थाना को दिया आवेदन
घटना के बाद महिला के ससुर ने बिरनी पुलिस को आवेदन दिया है। अावेदन पर पूरे गांव वालों ने संयुक्त हस्ताक्षर किया है। आवेदन में पुरुष पर कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बिरनी थाना में दोनों आरोपियों को हिरासत में रखा गया है। लेकिन पूरे मामले में महिला ने किसी भी घटना से इनकार करने से पूरा मामला बदल गया। घटना के संबंध में महिला ने आरोपी पुरुष पर कोई आरोप नहीं लगाया है, जिस कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। महिला ने कहा है कि जिसे ग्रामीण आरोपी बता रहे हैं, उसने उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं की है।
आवेदन पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जो पीड़ित है, वह आवेदन नहीं दे रही है, तो कार्रवाई किस पर कीजाए। जैसे हीआवेदन मिलेगा, वैसे ही अाराेपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।