पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. गौतम नगर इलाके में एक्टिवा से जा रही महिला को एक मिनी बस ड्राइवर ने अश्लील इशारे किए। इससे गुस्साई महिला ने मिनी बस का पीछा किया और उसे रुकवाकर कंडक्टर को सबक सिखाते हुए पीट दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
गौतम नगर निवासी एक महिला हनुमानगंज इलाके से सोमवार शाम घर की तरफ जा रही थी। इस बीच रास्ते में एक मिनी बस उनके बाजू से निकली। बस कंडक्टर फैजल खान ने महिला की तरफ अश्लील इशारे किए। टीआई हनुमानगंज सुधेश तिवारी ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ की सूचना आई थी। हमारे मौके पर पहुंचने के पहले ही महिला ने बस का पीछा कर उसे रास्ते में रोक लिया था। यह देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। महिला ने कंडक्टर से छेड़छाड़ का विरोध करते हुए बस में घुसकर उसकी पिटाई लगा दी। लोगों की भीड़ देख आरोपी कंडक्टर ने माफी मांगी।
महिला का होगा सम्मान
टीआई तिवारी के अनुसार आरोपी बस कंडक्टर फैजल खान(25) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई से लेकर बस का चालान बनाया है। बस जावेद की है। उन्हें भी समझाइश दी गई है कि इस तरह के लोगों को दोबारा बस न रखें। आरोपी के जेल से छूटने के बाद उसे थाने में रोज बुलाया जाएगा। टीआई तिवारी ने बताया कि महिला ने बड़ी हिम्मत दिखाई है। उन्होंने कोई रिपोर्ट नहीं की है, लेकिन हम उनके बारे में पता लगा रहे हैं। उनका पता लगते ही उनका सम्मान किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.