पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैमूर में विवाहिता को जिंदा जलाया, शव भी किया गायब, चोरी का लगाया था आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भभुआ.    सोनहन में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को जलाकर मार डाला। विवाहिता की डेडबॉडी भी जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। घटना सोनहन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की बताई गई है। विवाहिता जगदीशपुर के वशिष्ठ दुबे की पत्नी चन्दा देवी थी।

 

घटना को लेकर सोनहन के अमाढ़ी गांव निवासी मृतका की माता पुष्पा देवी ने ससुराल पक्ष के देवर पुना दुबे पत्नी गुड्डी देवी और टूना दुबे पत्नी सोनम देवी समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता के परिजनों ने बताया है कि चन्दा की शादी 10 साल पूर्व हुई थी। पिछले मंगलवार को चन्दा को देवर व देवरानी ने सोने की चेन की चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया । बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे जिंदा जलाकर मार डाला गया।

 

बेतिया : दहेज के लिए बड़ी बहन के सामने छोटी की गला घाेंट कर हत्या
थाना क्षेत्र की गोबरौरा पंचायत के बाघलोचना गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता की हत्या दहेज के लिए कर दी गई। हत्या के बाद ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो गए। मृतका की पहचान गांव के गोविंद की पत्नी सुमन देवी के रूप में की गई। हत्या की प्राथमिकी मृतका की बड़ी बहन और गोतनी ललिता ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी में ललिता ने सास, ससुर एवं देवर पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

अररिया : गर्भपात की दवा खिला 5 माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला
खरैया बस्ती वार्ड संख्या 10 में पति ने 5 माह की गर्भवती पत्नी को साजिश के तहत गर्भपात की दवा खिलाकर मार डाला। मृतका गायत्री की मां ने एसपी से जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित मां ने कहा कि बेटी गायत्री की शादी 12 साल पहले संजय पांडेय के साथ हुई थी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

खबरें और भी हैं...