पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ससुर को पुलिस में पकड़वाकर ही पानी की टंकी से नीचे उतरी बहू, 4 घंटे किया DRAMA

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटावा, यूपी। ससुरालवालों से दु:खी होकर एक महिला ने पानी की टंकी पर चढ़कर खूब ड्रामा किया। मामला बसरेहर कस्बे का है। शुक्रवार को महिला सुबह 8 बजे पानी की टंकी पर चढ़ी और फिल्म स्टाइल में कूदने की धमकी देने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ससुर की गिरफ्तार का आश्वासन दिया, तब वो नीचे उतरी। इससे पहले उसकी बेटी भी मां से उतरने की गुहार करती रही। करीब 4 घंटे तक चला ड्रामा...

 

-सीनियर SP अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला के खिलाफ आत्महत्या की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। उसके हंगामे के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
-महिला काफी मनाने के बाद दोपहर 12 बजे टंकी से नीचे उतरी। वो भी तब, जब पुलिस ने अनाउंस किया कि उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी लगते ही टीआई विनय दिवाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
- महिला का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर लंबे समय से उसे परेशान किया जा रहा है। उसने यह आरोप लगाया कि पुलिसवाले उसके ससुरालवालों से मिले हुए हैं, इसलिए उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
-महिला एक अच्छी फैमिली को बिलांग करती है। उसका पति शहर का जाना-माना फोटोग्राफर है।