पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंललितपुर. देवरानी से हुए छोटे से विवाद के बाद महिला ने तीन बच्चों सहित तालाब में कूदकर जान दे दी। मृतका के परिजन उसके ससुरालपक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
- थाना जखोरा निवासी प्रीति (30 साल) यहां अपने तीन बच्चों और पति प्रकाश रजक के साथ रहती थी। रविवार शाम 5 बजे उसका देवरानी पूनम से छोटा सा विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि प्रीति अपनी बेटी दीक्षा (10), बेटे आशीष (8) और बेटी कंचन (6) को लेकर घर से चली गई।
- प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक प्रीति बच्चों के साथ गांव से तीन किमी दूर बने तालाब में कूद गई थी। जब तक चारों को बचाने के लिए लोग पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
- पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
- मृतक प्रीति के पिता भुजबल रजक ने बताया, "मेरी बेटी की शादी 15 साल पहले प्रकाश से हुई थी। तभी से ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। उसका पति अकसर पैसों को लेकर मारपीट करता था। मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, उसे उसके ससुरालवालों ने मर्डर करके तालाब में फेंका है।"
- पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया, "शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.