पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. दो सालों से बिहार से आकर जालंधर में रह रही दो बच्चों को मां 28 वर्षीय प्रवासी महिला ने अपने ही पति और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, उसका पति मजदूर है और जिस ठेकेदार के यहां वह काम करता है, उसे महज शराब के लिए उसे परोसता था।
ठेकेदार जबरदस्ती कर रहा था तब पति कर रहा था रिकॉर्डिंग
- इतवार थाना-1 में दर्ज केस में महिला ने बयान दर्ज करवाया कि 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति के साथ वह दो साल से जालंधर में रह रही थी। पति जिस ठेकेदार के पास मजदूरी करता है, वह कई दिनों से उसके घर अा रहा था और 12 दिनों से लगातार पति की मौजूदगी में उसके साथ जबरदस्ती करता था।
- महिला ने बताया कि उसे इस बात से धक्का लगा, जब उसने देखा कि ठेकेदार उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था और वह अपने खुद को बचाने की भीख मांग रही थी तो पति मोबाइल में इसकी रिकॉर्डिंग कर रहा था। महिला ने बताया कि उसका पति मुफ्त की शराब के लिए उसे ठेकेदार के हवाले कर देता था।
जेठ को बताई बात तो अपने ही भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया
- इसकी जानकारी उसने अपने जेठ को दी, जिसके बाद जेठ ने सख्त कदम उठाते हुए महिला के साथ जाकर अपने ही भाई और उसके ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
- पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के साथ जबरदस्ती करने के आरोप में थाना-1 की पुलिस नेे ठेकेदार मुन्ना शाह के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज किया है जबकि, महिला के पति के खिलाफ धारा 120 की धारा लगाई गई है। दोनों को सोमवार कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.