पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैंकॉक. थाईलैंड की प्रेया सुरिया एक नहीं बल्कि पूरे 5000 लोगों को डेट कर चुकी हैं। अब स्थिति ये है कि वो महिलाओं के लिए डेटिंग गुरु बन गई हैं। वो अपने पॉपुलर फेसबुक पेज के जरिए महिलाओं को अमीर मर्दों को लुभाने की आर्ट सिखा रही हैं। इन्हें लोग मैडम राया के नाम से भी जानते हैं। हालांकि, लोग सुरिया पर प्रॉस्टिट्यूशन को बढ़ावा देना का भी आरोप लगा चुके हैं। सबसे महंगे कोर्स की फीस 26 हजार रु...
- 24 साल की सुरिया की कई ऑनलाइन कोर्सेज की सीरीज है, जिसमें परफेक्ट शुगर डैडी दिलाने की सौ फीसदी गारंटी दी जाती है।
- इसके साथ ही कोर्स में ये भी सिखाया जाता है कि कैसे शुगर डैडी से मोटी रकम और महंगे गिफ्ट हासिल किए जाएं।
- इसमें सबसे महंगा ट्रेनिंग कोर्स वीआईपी प्रोग्राम है। सुरिया के इस प्लान के लिए एक्सक्लूसिव क्लब का मेंबर बनने की एक बार की फीस 26 हजार रुपए है।
- वीआईपी प्लान की सबसे खास बात ये है कि एक्सपर्ट बाकी ट्रेनिंग देने के साथ ही ये भी वादा करते हैं कि महिला को रईस कस्टमर से भी मिलवाया जाएगा।
- जो महिलाएं इस प्लान को नहीं ले सकती हैं, उनके लिए एक स्टैंडर्ड प्लान भी है। इसकी कीमत 12 हजार रुपए हैं। इसमें अमीर पुरुषों को लुभाने के लिए जरूरी ट्रेनिंग दी जाती है।
- सुरिया ने थाई गर्वंमेंट की स्कॉलरशिप पर यूरोप में पढ़ाई की है। वहीं पर उन्हें कई सक्सेजफुल लोगों को डेट करने का मौका मिला और उन्होंने ये कला सीखी।
- उन्होंने यूरोप से थाईलैंड लौटने के बाद थाई महिलाओं की मदद के लिए अपना ऑनलाइन प्रोजेक्ट शुरू किया।
प्रॉस्टिट्यूशन के भी लगे आरोप
सुरिया ने हाल ही में ये एलान किया था कि उन्हें कुछ लोगों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ रहा। उन पर प्रॉस्टीट्यूशन और थाई महिला को गलत नाम देने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, उनके पेज पर आने वाले ज्यादातर फीडबैक पॉजिटिव ही हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें सुरिया की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.