पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहजहांपुर. चार दिन से गायब महिला का शव मंगलवार को मृतका के पड़ोसी के घर से बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने में मुख्य आरोपी के मददगार रहे तीन लोगों की तलाश जारी है। महिला की सड़ चुकी लाश नग्न अवस्था में मिली, जिससे इसे रेप केस माना जा रहा है। पति की सूचना पर पुलिस ने घर में छापा मारकर शव को बरामद किया था और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
- घटना थाना पुवायां के अनावा गांव की है। गांव निवासी वसीम दिल्ली में जॉब करता है। उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रवीन बानो (35 साल) अकेली रहती थी।
- "बीते 13 अप्रैल को शाम 7 बजे के करीब मुझे किसी का फोन आया था कि तुम्हारी पत्नी लापता हो गई है। मैं जैसे-तैसे 15 तारीख तक गांव पहुंचा। यहां आकर पत्नी को बहुत खोजा, लेकिन वो नहीं मिली तो मैंने पुलिस में खबर दी। मैंने उन्हें बताया कि पड़ोसी विजय सिंह से हमारी रंजिश थी, इस वजह से पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वहां भी ताला लगा था। उसके घर से अजीब से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर का नजारा देख हम सब हैरान हो गए। मेरी पत्नी की डेडबॉडी पड़ी थी। उसके कपड़े भी आधे फटे हुए थे।"
- एसपी केबी सिंह ने बताया, "यहां एक महिला की लाश उसी के पड़ोसी के घर से बरामद हुई है। डेडबॉडी देखकर लगता है कि उसकी गला काटकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। तीन आरोपियों की तलाश जारी है।"
- मृतका के पति वसीम ने बताया, "हमारा विजय सिंह से विवाद था। चार साल पहले मेरा भतीजा उसकी बहन के साथ भाग गया था। वो दोनों एकदूसरे से प्यार करते थे। उसके बाद मेरे भतीजे का परिवार इसके डर से गांव छोड़ कर चला गया था। उसी रंजिश के चलते इसने मेरी पत्नी की हत्या की है।"
- ग्रामिणों के मुताबिक आरोपी विजय सिंह की पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। आरोपी के घर में भी कोई नहीं था।
- तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.