पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला दोस्त को फोन कर बुलाया नहीं आई तो पी लिया जहर, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हटिया की रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के घर में रहनेवाले गौरव कुमार श्रीवास्तव (29) ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के बाथरूम में पड़ा हुआ था। गौरव एक दवा की कंपनी में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का काम करता था। वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहने वाला था। रिवर व्यू कॉलोनी में वह राजेश नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर अकेले रहता था।

घटना की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा करने के बाद गौरव के शव को पोस्टमार्टम कारने के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस को उसके कमरे से कुछ दवाएं, चूहा मारने का जहर और शराब की बोतलें मिली हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद यह बात सामने आई है कि गौरव ने सल्फॉस जैसे जहर को खाकर खुदकुशी की है। घटनास्थल पर शराब की बोतलें व ग्लास पड़े थे, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गौरव ने आत्महत्या से पहले जमकर शराब पी होगी। इसके बाद नशे में धुत होकर जहर खा लिया होगा। घटना के संबंध में गौरव श्रीवास्तव के बड़े भाई शिशिर मोहन के बयान पर जगन्नाथपुर थाने में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है।

एक महिला से तीन साल से थी दोस्ती

घटना की जांच करने पहुंची जगन्नाथपुर पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि हरमू के विद्यापति नगर में रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से गौरव की दोस्ती थी। सोमवार को होली पर गौरव ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया था, लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों में फोन पर ही बकझक हुई थी। फोन पर ही गौरव ने उसे कहा था कि वह जहर खाकर अपनी जान दे देगा, तब महिला ने कहा था कि उसे जो करना है करे वह नहीं आएगी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गौरव ने जहर खाने से पहले अपनी महिला दोस्त को फोन किया और कहा कि उसने ग्लास में जहर डाल लिया ह,ै तुम आओगी या नहीं। लेकिन, उसने फिर आने से इंकार कर दिया।

घरवाले भी जानते थे महिला से दोस्ती की बात

गौरव हटिया स्थित रीवर व्यू कॉलोनी में राजेश नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर अकेले रहता था। हरमू के विद्यापतिनगर की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला से उसकी पिछले तीन साल से दोस्ती थी। महिला की एक बेटी भी है। युवती गौरव के मकान पर भी अक्सर जाया करती थी। युवती के परिजनों को भी इस बात की जानकारी थी।

महिला दोस्त ने मकान मालिक को किया फोन

उसकी महिला दोस्त ने मंगलवार को उसे फोन किया। जब फोन रिसीव नहीं हुआ तब उसे शक हुआ और गौरव के बड़े भाई शिशिर व मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी। जब घर का दरवाजा तोड़ कर दोनों अंदर घुसे तो देखा कि गौरव बाथरूम में गिरा हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक गौरव
खबरें और भी हैं...