पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पेशल डेस्क. चीन में एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला के पेट से 200 से ज्यादा स्टोन निकाले गए हैं। डॉक्टरों ने पेट में इतने सारे स्टोन बनने का जो कारण बताया है, वह चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि महिला सुबह नाश्ता नहीं करती थी, इसलिए उसकी यह हालत हुई। यह है मामला...
- चीन के हेंझोऊ शहर स्थित गुआंगजी हॉस्पिटल में एक महिला का ऑपरेशन करके उसके पेट से 200 से अधिक स्टोन निकाले गए।
- 45 साल की इस महिला का नाम मिस चेन बताया गया है। ये स्टोन उसके गॉल ब्लैडर और लिवर में थे। इनका साइज छोटे कंकड़ से लेकर अंडे के बराबर था।
- इस महिला को 10 साल पहले पेट दर्द हुआ था, लेकिन ऑपरेशन से डर की वजह से उसने स्टोन नहीं निकलवाया। धीरे-धीरे स्टोन की संख्या बढ़ती रही।
- हाल ही में जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसे ऑपरेशन कराना ही पड़ा। इस ऑपरेशन में साढ़े 6 घंटे लगे।
- उसका ऑपरेशन करने वाले डॉ. कुआन जुवेई का कहना है कि नाश्ता न करने के कारण उसकी यह हालत हुई थी।
- डॉ. जुवेई के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति सुबह का नाश्ता नहीं करता है तो उसके गॉल ब्लैडर में संकुचन या फैलाव नहीं होता है। इससे वहां एक पीले-भूरे रंग का लिक्विड बनने लगता है।
- इसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम का जमाव बढ़ जाता है। इसके चलते गाॅल ब्लैडर और लिवर में स्टोन बनते हैं।
- हालांकि, ब्रिटिश एक्सपर्ट्स ने डॉ. जुवेई की थ्योरी को गलत बताया है। उनका कहना है कि चीन और पूर्वी देशों में स्टोन के मामलों का एक बड़ा कारण बाइल डक्ट्स में इन्फेक्शन के मामलों का बढ़ना है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.