पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

50 की उम्र में दिखती हैं इतनी यंग, लोग समझ बैठे लड़के की गर्लफ्रेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल डेस्क. चीन की एक महिला अपने यंग लुक को लेकर चर्चा में हैं। 50 साल की लियु येलिन अपनी उम्र से इतनी कम दिखती हैं कि उनके बच्चे भी उनके हमउम्र नजर आते हैं। वो जब भी कभी अपने बेटे के साथ घर से बाहर निकलती हैं तो कई बार लोग उन्हें बेटे की गर्लफ्रेंड समझने तक की गलती कर बैठते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक से बढ़कर एक फोटोज पोस्ट की हैं, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींचा है। 

 

- लियु का क्वीनयेलिन के नाम पर इंस्टाग्राम अकाउंट हैं, जिस पर वो अपने फॉलोअर्स के साथ फोटोज शेयर करती हैं। 
- हाल ही में उन्होंने बर्फ से जमी बैकाल लेक पर बिकिनी और स्की गॉगल्स में अपनी फोटोज पोस्ट की हैं, जो पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही।
- उनके लुक को देखकर लोगों के लिए ये भरोसा करना मुश्किल हो जाता है कि वो 50 की उम्र में भी इतनी यंग कैसे दिखती हैं। 
- लियु पिछले साल मई में दुनियाभर में सुर्खियां बनी थी, उन्होंने ये खुलासा किया था कि लोगों ने उन्हें 23 साल के बेटे की गर्लफ्रेंड समझ लिया था।
- लियु के इस स्टेटमेंट को उनके बेटे शी यिशुआन ने भी कंफर्क किया था। दोनों की साथ में फोटोज भी दिखाई थीं। 
- शी ने कहा था, ''मेरी मां हमेशा से खूबसूरत दिखती हैं। जब वो छोटी थीं तब उन्हें स्कूल की सबसे प्रिटी गर्ल कहा जाता था। वो वक्त के साथ और भी खूबसूरत होती जा रही हैं।''
- इसके बाद से ही चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी। इस वक्त उनके डेढ़ लाख फैन्स हैं।

 

 

ऐसे पाई फिटनेस
लियु ने पहले भी कहा था कि वो 80 साल की उम्र तक बिकिनी में खूबसूरत दिखता चाहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि वो बाकी लोगों को भी इंस्पिरेशन बने।

अपने इस लुक के लिए वो सारा क्रेडिट एक्सरसाइज को देती हैं। ये उनकी एंटी-एजिंग कोशिशों का सबसे अहम हिस्सा है। वो रोज कुछ घंटे एक्सरसाइड करती हैं।
वो पिछले 30 साल से रोजाना स्विमिंग कर रही हैं। साथ ही वो रोज वेट की ट्रेनिंग, योगा की प्रैक्टिस और बर्फ जैसे ठंडे पानी में भी स्विमिंग करती हैं। 

 

पहले भी कई महिलाएं हुईं पॉपुलर

लियु येलिन कोई पहली नहीं हैं। इससे पहले भी चीन की वेदर गर्ल यांग डैन, जापान की मसाको मिजुतानी और ताइवान की ल्यूर हसु यंग लुक के चलते चर्चा में रही थीं।

 

आगे की स्लाइड्स में देखें लियु की कुछ फोटोज...

खबरें और भी हैं...