पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुमका : पहले पति को शराब पिलाई, फिर प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी, दोनों गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुमका.   सुसनियां पंचायत के दौंदिया गांव में  परमेसल टुडू (45) की हत्या उसकी पत्नी पानवती हेम्ब्रम तथा उसके प्रेमी ईश्वर मुर्मू ने मिलकर कर दी है। मृतक की पत्नी पानवती हेम्ब्रम तथा उसके प्रेमी ईश्वर मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार शाम परमेसल टुडू पत्नी पानवती हेम्ब्रम के साथ उसके प्रेमी ईश्वर मुर्मू के घर बड़ई गांव गया था। वहां से तीनों रात को घर लौटे।

 

परमेसल तथा ईश्वर ने काफी शराब पी रखी थी। परमेसल को रात में उसकी पत्नी जख्मी हालत में घर लेकर आई। उस वक्त परमेसल सही ढंग से बोल नहीं पा रहा था। रात में ही परमेसल की मौत हो गई। इस बात को परमेसल की पत्नी तथा उसके प्रेमी ने रात में छुपाकर रखा। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे आस-पड़ोस के लोगों को परमेसल के मरने की भनक लगी। जब ग्रामीणों ने परमेसल के मरने का कारण जानना चाहा तो उसकी पत्नी तथा प्रेमी कोई सटीक जबाव नहीं दे पाए। शव रातभर घर में ही पड़ा रहा। गोतिया शव के पास मौजूद थे लेकिन परमेसल की पत्नी तथा प्रेमी आराम से सो रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों को परमेसल की हत्या का शक हुआ।

 

पति की गैर मौजूदगी में अवैध संबंध परवान चढ़ा
ग्रामीणों के अनुसार परमेसल जब मिजोरम रोजगार करने गया था, तभी उसकी पत्नी पानवती का संपर्क बड़ई गांव के ईश्वर मुर्मू से हो गया। पति की गैर मौजूदगी में ईश्वर उसके घर आकर रहने लगा। मृतक का 10 वर्ष का एक बेटा तथा 22 वर्ष की एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...