पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबानो/रांची. बानो के बिरहुली जंगल में शुक्रवार दोपहर 12 बजे बानो पुलिस और पीएलएफआई नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से 50-50 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस का दावा है कि फायरिंग में दो नक्सलियों को गोली लगी है। साथ ही महिला नक्सली पूनम टोपनो को गिरफ्तार किया है। पूनम गुमला जिले के कामडारा थाना के पकरा गांव निवासी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, छह मोबाइल, 80 जिंदा कारतूस और नक्सलियों के आधा दर्जन पिट्ठू जब्त किए हैं।
- एसपी संजीव कुमार ने बताया कि हमें सूचना थी कि बिरहुली जंगल में पीएलएफआई नक्सली गुज्जू गोप का दस्ता रुका है। इसमें 8-10 नक्सली शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने तीन टीमें बनाईं। जंगल को तीन ओर से घेर लिया। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने लगे, तभी पूनम पकड़ी गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.