पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शादी से इनकार किया तो महिला के बच्चे को किया अगवा, फोन कर कहा- तू भी आ जा, नहीं तो बच्चे को मार दूंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजपुर.  जोधपुर गांव में किसान के घर नौकरी करने वाले सिरफिरे आशिक ने शादी से इनकार करने पर साथ काम करने वाली महिला के बच्चे को अगवा कर लिया। इसके बाद महिला को फोन किया कि कपड़े लेकर वह भी आ जाए नहीं तो बिहार ले जाकर बच्चे की हत्या कर दूंगा। महिला की शिकायत पर थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी को साइबर सेल की मदद से लुधियाना बस अड्‌डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है।

 

एकतरफा प्यार में महिला को देता था धमकियां 

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह गांव जोधपुर में एक किसान के घर में नौकरी करती है। उसी घर में बिहार का अशोक कुमार भी नौकरी करता है। अशोक उससे एकतरफा प्यार करता था और उसे धमकियां दिया करता था कि शादी कर ले नहीं तो उसके बेटे को उठाकर ले जाएगा। उसने शादी से इनकार किया तो 14 अप्रैल को उसके को अगवा कर लिया।

 

पुलिस ने 6 घंटे में किया काबू

महिला ने मंगलवार सुबह पुलिस काे शिकायत दी। पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन लुधियाना पता चली। ममदोट पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को 6 घंटे के अंदर बच्चे के साथ लुधियाना बस अड्‌डे पर काबू कर लिया। आरोपी अशोक कुमार ने बताया कि वह उसके बेटे को अगवा करके फिरोजपुर आया, जहां से वह उसे जालंधर ले गया। उसने दो दिन बच्चे को जालंधर में रखा।

 

खबरें और भी हैं...