पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News Woman Stole Purse At The Gurudwara After Breaking The Glass Of Her Car And Stole The Purse

गुरुद्वारे में माथा टेकने आई महिला की कार का शीशा तोड़कर पर्स चुराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुद्वारा साहब फेज-4 में माथा टेकने आई महिला का कार का शीशा तो चोरों ने पर्स चुरा लिया। पर्स में करीब 40 हजार रुपए, कई बैंकों के एटीएम, क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स के अतिरिक्त कई प्रकार के दस्तावेज पड़े हुए थे। इस मामले में गुरुघर के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया गया था। मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में फेज-1 पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी गई थी।

पीड़ित करिमन कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार दोपहर को फेज-4 स्थित गुरुघर में माथा टेकने के लिए आई हुई थी। जैसे ही वह गुरुघर से माथा टेककर वापस अपनी गाड़ी की ओर आई तभी उसने देखा कि चालक साइड की गाड़ी का शीशा तोड़ा हुआ था और अंदर व बाहर शीशे बिखरे हुए थे। यही नहीं गाड़ी के
अंदर जो लेडीज पर्स रखा था, वह गायब था। चोरों ने गाड़ी के अंदर रखा पर्स चुराने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया। बहराल पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी थी। पहले भी शहर में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

खबरें और भी हैं...