पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन. 47 साल की जेसिका हेपबर्न। इंग्लैंड की जेसिका ने अच्छे स्कूल से पढ़ाई की। करियर भी ठीक था। लेकिन बस एक चीज का मलाल उन्हें हर पल रहता है। जेसिका ने पहले नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट होने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं। फिर उन्होंने IVF का सहारा लिया, और 63 लाख रुपए खर्च किए पर वहां भी नाकामी हाथ लगी। प्रेग्नेंट होने के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार जेसिका ने मान लिया कि वो कभी मां नहीं बन पाएंगी।
11 राउंड IVF और 5 मिसकैरिज का झेला दर्द
- जेसिका बताती हैं कि 34 साल की उम्र में उन्होंने फैमिली प्लान करने की सोची और पहली बार प्रेग्नेंट होने के लिए रिलेशन बनाए।
- पर ये रास्ता इतना आसान नहीं था जितना जेसिका ने सोचा था। इसके लिए उन्होंने शेड्यूल बनाकर काम किया लेकिन नाकामी मिली।
- इसके करीब एक साल बाद वो अपने पार्टनर के साथ पहली फर्टिलिटी क्लीनिक गईं। कई सारे रूटीन टेस्ट हुए और पता चला कि वो बांझपन की शिकार है।
- जेसिका ने बताया कि इसके बाद IVF के जरिए कंसीव करने के लिए संघर्ष शुरू हुआ, जिसने उम्मीद की जगह जिंदगी में और निराशा भर दी।
- उन्होंने बताया कि मैं एक नहीं बल्कि IVF के 11 राउंड से गुजरी और 5 मिसकैरिज झेले। एक बार तो इसके चलते मेरी जान तक जाते-जाते बची।
- जेसिका ने कहा कि उन्हें कई बार तो ये सोचने तक में शर्म आती थी कि वो 11 राउंड से गुजर चुकी हैं। साथ ही ये बात मन को निराशा और भ्रमों से भर देती थी।
- उन्होंने कहा कि हम एक क्लिनिक से दूसरी क्लिनिक जाते और इस उम्मीद में घर लौटते कि इस बार सब ठीक होगा और हम भी मां-बाप बन सकेंगे, लेकिन नाउम्मीदी ही हाथ लगती।
- उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स को मुंहमांगी रकम दी। हमने 63 लाख रुपए खर्च कर दिए क्योंकि हमें लगता था कि हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी उसके हाथों में है। पर आखिरकार अकेलापन ही मिला।
- जेसिका ने बताया कि मैं खुद को संपूर्ण महिला नहीं मान पा रही थी, क्योंकि मैं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती थी। मेरी मानसिक स्थिति और रिलेशनशिप खराब स्थिति में पहुंच चुके थे।
- हालांकि, बहुत वक्त गुजरने के बाद मैंने ये मान लिया कि मैं मां नहीं बन सकी और मैं अकेली ऐसी महिला नहीं हूं। यूके में हर 6 में से एक कपल प्रेग्नेंट होने के लिए संघर्ष कर रहा है।
'IFV मिरैकल, पर हमारे लिए नहीं'
- जेसिका ने कहा कि IVF मॉडर्न मिरैकल है। यूके में पैदा होने वाले कुल बच्चों में 3 फीसदी बच्चे इसी के जरिए पैदा हो रहे हैं। मीडिया में इससे जुड़ी कई सक्सेज स्टोरीज हैं, लेकिन हमारे जैसी कई फेल केस भी हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें जेसिका की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.