पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउन्नाव, यूपी। यहां SP ऑफिस में एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी। इससे पहले कि वो कुछ गलत कदम उठाती, पुलिस ने उसे रोक लिया। महिला ने पति के 2 दोस्तों पर रेप का इल्जाम लगाया है। उसका यह भी कहना है कि पति ने दूसरी शादी करके उसे छोड़ दिया और घर खर्च भी नहीं देता। महिला का कहना था कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उधर, पुलिस महिला को किसी मनोचिकित्सक से दिखाने की बात कह रही है। साथ ही SP ने उसकी शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। जानें पूरा मामला...
-महिला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने बताया की पति ने दूसरी शादी कर ली उसे गुजारा भत्ता भी नहीं दे रहा।
-महिला ने पति के दो दोस्तों पर रेप का इल्जाम लगाया है। उसका आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। वो पिछले 6 महीने से पुलिस के चक्कर काट रही है। इसी सिलसिले में वो अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी।
-हालांकि महिला ने किसी पुलिस अफसर से मिलने के पहले ही खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और चिल्ला-चिल्लाकर आग लगाने की धमकी देने लगी।
-पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इस मामले में सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि महिला ने शिकायत करने से पहले ही पेट्रोल छिड़क लिया था। उसकी शिकायत की जांच एसपी की निर्देश पर कराई जा रही है। महिला को मनोचिकित्सक को भी दिखाया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.