पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khalari News Women Are Power They Organize The Family And Carry It Forward

शक्ति है नारी, परिवार को संगठित कर आगे बढ़ाती हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सांईनगर गुलज़ार बाग में खलारी महिला एकता मंच एवं राष्ट्रीय मूल-निवासी महिला संघ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एनके महाप्रबंधक संजय कुमार व खलारी प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी नीरज
भोगता, आरसीएमस नेता शेख वकील अहमद, डकरा सेन्ट्रल अस्पताल की महिला सर्जन डॉ.प्रभा कुमारी, श्याम सिंह, गिरिधर मिश्रा उपस्थित थे।

समारोह के उद्घाटन से पूर्व उपस्थित अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मदर टेरेसा, फातिमा शेख, सावित्री बाई फुले व मैडम क्यूरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। विद्यालय की छात्रा ने सभी लोगो को संविधान की शपथ दिलायी। आयोजन समिति के द्वारा सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए एनके महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि नारी शक्ति के बिना पुरूष पूरा नही है और इस सत्य को जानते हुए भी लोग नकारते है। आजादी के बाद हमारे संविधान में नारी और पुरुष को समान अधिकार है। आज के दौर में हमारी बेटियां शिक्षा में काफी आगे है और हरेक क्षेत्र में महिलाएं प्रमुख स्थान रख रही है। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जो बेटियों को आगे ले जा सकता है। वहीं उन्‍होंने कन्या भ्रूण हत्या को भी एक अपराध बताया। प्रखण्ड प्रमुख सोनी तिग्गा ने कहा कि महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए वो नही मिल पा रहा है। नारी एक एैसी शक्ति है जो पुरे परिवार को संगठित कर परिवार को आगे बढ़ाने व आगे ले जाने का काम करती है। समाजसेवी नीरज भोगता ने अपने संबोधन में कहा कि नीरज भोगता ने नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। वो सब कर सकती है जो पुरुष कर रहे है। कहा कि समाज को जोड़ने व चलाने में महिला और पुरूष की भागीदारी बराबर है। आरसीएमएस नेता शेख वकील अहमद ने अपने संबोधन के दौरान एनके महाप्रबंधक से इस मौके पर खलारी में एक महिलाओं के लिए एक उपयोगी भवन निर्माण करने की मांग रखी। समारोह को मुखिया आशा देवी, पुतूल देवी, सोमरी राम, मानसी देवी, बीना देवी, सरोज चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। समारोह में गुलजारबाग के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अंत में महाप्रबंधक संजय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन जेमा कुमारी ने किया। इस अवसर पर करमा लोहरा, रविन्द्र पासवान, दामोदर बौद्ध, संजय महली, मुन्ना देवी, किरण केरकेट्टा, फरजाना कौसर, सपना मुखर्जी, आरती देवी, पूजा कुमारी, निशा परवीन, श्यामकला देवी, किरण देवी, अनिता देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

सांईनगर गुलज़ार बाग में खलारी महिला एकता मंच एवं राष्ट्रीय मूल-निवासी महिला संघ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना, प्रमुख बोले

महिला दिवस पर सांसकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

एनके एरिया महाप्रबंधक संजय कुमार को स्मृति चिह्न भेंट करते।
खबरें और भी हैं...