पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकंबोडिया. कंबोडिया में रहने वाली एक महिला पैसे के इतने लालच में आ गई कि उसने विलुप्त होते कुछ जानवरों को मारकर खाना शुरू कर दिया। ऐह लिन टुच नाम की महिला एक यूट्यूब चैनल चलाती है। वो कई जंगली जानवरों को मारकर खाने के वीडियो बनाती है। इन वीडियोज को वो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करती है, जिससे उससे अच्छी खासी कमाई होती है। ज्यादा कमाई कि भूख में इस महिला ने एक संरक्षण प्राप्त प्रजाति की बिल्ली को मारकर खा लिया। खाए ऐसे-ऐसे जीव...
- शुरुआत में ये महिला अपने पति के साथ मिलकर वीडियो बना रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महिला ने सांप, मेंढक, जंगली पक्षी और कई समुद्री जीव कैंप में पकाकर खाए और बकायदा इनके वीडियो भी अपलोड किए। जिन जानवरों को इन्होंने मारा उनमें संरक्षित बिल्ली की प्रजाति फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus), किंग कोबरा और हेरॉन पक्षी भी थे
जिन वीडियो से कमाए पैसे उन्हीं से पकड़े गए
- वीडियो वायरल होने के बाद देश के पर्यावरण मंत्रालय ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और इनकी खोज शुरू कर दी। दोनों को कंबोडिया के उसी जंगल से पकड़ा गया जहां ये वीडियोज बना रहे थे।
बचाव में कही ये बातें
दोनों ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने इन जानवरों को खाया जरूर है पर इनका शिकार नहीं किया। ये जानवर उन्होंने बाजार से खरीदे थे। कंबोडिया सरकार ने कहा है कि जांच की जा रही है, और रिपोर्ट आने पर तय किया जाएगा कि इन्हें कितनी सजा मिलेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.