पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारात में अाई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रातू | टीपूटोला में शुक्रवार को ओरमांझी के इरबा पाहन टोली से बारात आई थी। बारात में शामिल महिलाओं से हुरहुरी के युवकों द्वारा छेड़छाड़ किया गया। विरोध करने पर बारातियों के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में सुशील उरांव ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसमें सुशील उरांव की बहन की शादी में ओरमांझी के इरबा पाहन टोली से बारात आई थी। शाम छह बजे हुरहुरी के रंथु उरांव, सुनील उरांव सहित पांच-छह युवकों ने बारात में नृत्य कर रही महिलाओं के साथ नृत्य के बहाने छेड़छाड़ किया जाने लगा। बारात विदाई के समय मकसूदन उरांव अपने कार से चार-पांच युवकों को लेकर आया। उसके बाद मकसुदन के साथ आए लोगों ने बारातियों को जबरदस्ती कार में बैठाने का प्रयास किया जाने लगा। गांव वालों द्वारा बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई।
खबरें और भी हैं...