कुटीर उद्योग से जुड़ीं महिलाएं सम्मानित
सिटी रिपोर्टर|रोटरी रांची साउथ द्वारा ओरियन स्कूल पिस्का नगड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक निर्मल तिग्गा ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर जहानारा आइंद ने अचार बनाने के आसान नुस्खे बताए और हस्तकला कौशल और चूड़ी बनाने पर प्रशिक्षण लिया। प्रतिभागियों ने कौशल विकास और आय सृजन परियोजना में अपने अवकाश के समय का उपयोग करने पर अपनी व्यक्तिगत गवाही दी। मौके पर रतन अशोक सिन्हा उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों को रोटरी, रांची साउथ से सराहना प्रमाण पत्र मिला। पिंकी तिग्गा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।