पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटेढ़ी बेलसर (वैशाली). मुख्यमंत्री हर घर नल का जल योजना के सादे चेक पर कथित तौर पर धोखे से वार्ड सदस्या से हस्ताक्षर करवाना बेलसर बीडीओ अशोक कुमार को महंगा पड़ा। गुरुवार को महिलाओं का हुजूम लेकर पहुंची वार्ड सदस्या नीलम देवी ने बीडीओ से साइन किया चेक लौटाने को कहा। बीडीओ के इनकार करते ही महिलाएं उन पर टूट पड़ीं। थप्पड़ और सैंडिल से बीडीओ की पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ डाले। बेलसर पंचायत के वार्ड आठ की महिलाएं वार्ड सदस्या के साथ प्रखंड कार्यालय खुलने से पहले ही ब्लॉक परिसर में पहुंच गई थी।
- उधर, बीडीओ ने बताया कि योजना से संबंधित चेक पर दस्तखत की आड़ लेकर स्थानीय लोगों ने उनपर साजिशन हमला करवाया। कुछ लोग दाल न गल पाने से नाराज थे। महिलाओं के साथ वे भी पहुंचे थे। मारपीट की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनके निर्देशानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को संभाला
- महिलाओं का रौद्र रूप देखकर प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों की हिम्मत नहीं हो रही थी कि वे बीच-बचाव करें। सभी भाग निकले। फोन कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीडीओ को बचाया और महिलाओं को भरोसा दिलाया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.