पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • मरने से पहले महिला ने सुनाया उस रात का खौफनाक सच, Women Burn To Death By In laws In Front Of Husband In UP

हैवान बन गए थे ससुराल वाले, उन्होंने भी मुझे नहीं बचाया; मौत से पहले कही ये बातें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर.  '8 अप्रैल को मैं अपने रूम में बेडशीट ठीक कर रही थी। पीछे से जेठ ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी...चीखते-चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागना चाहा, लेकिन सास ने दरवाजा बंद कर दिया। मैं रहम की भीख मांगती रही, इतने में पीछे से जेठ ने मुझे जमीन पर पटक दिया और तकिए से मुंह दबा दिया। यह सब मेरे पति के सामने हो रहा था। वो हाथ पर हाथ रखकर सब देखता रहा। एक बार भी उसने बचाने का प्रयास नहीं किया। इतने में बाहर के लोग वहां आ गए। सबको देखकर पति ने उल्टा मेरे ऊपर इल्जाम लगा दिया। पति ने चिल्लाते हुए कहा- तुमने आग क्यों लगा ली। इसके बाद मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया।'
 
- यह कहानी है कानपुर की एक महिला का। जिसने मरने से पहले पुलिस को रोते हुए उस रात की कहानी बयां की। महिला ने बताया, 22 मार्च को मेरी ननद आई थी, जिसके बाद घर में लड़ाई की शुरुआत हुई।
- 23 मार्च को पति ने मुझे बहुत मारा-पीटा। दूसरे दिन, मेरे मायके वाले इसके बाद मेरे घर वाले आए, काफी समझाने-बुझाने के बाद पति ने गलती मानी और कहा- अब आगे से ऐसा नहीं होगा।
- ससुराल वालों ने 8 अप्रैल को ऐसा कहर बरपाया जिसकी मैंने कभी कल्पना भी न की थी।
 
ससुरालियों का आरोप, पुलिस मांगती रही 10 लाख की रिश्वत
- गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित रतनलाल नगर निवासी प्राची 09 अप्रैल को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी। डॉक्टर्स के मुताबिक मौत की वजह सीरियस बर्न इंजुरी रही।
- प्राची ने जख्मी हालत में ही पुलिस को बयान दिया था कि उसके जेठ ने उस पर कैरोसिन डालकर आग लगाई थी। 
- ससुरालियों का दावा है कि पुलिस उन पर 10 लाख रुपए रिश्वत देने का दबाव बना रही थी। जब उन्होंने देने से मना कर दिया तो उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस बना दिया गया।
 
दो साल पहले हुई थी शादी
- रतनलाल नगर निवासी प्रदीप त्रिपाठी एक प्राइवेट फैक्ट्री में इंजिनियर के पद पर तैनात है। उसके बड़े भाई कमलेश और मां रजनी साथ ही रहते हैं। कमलेश गुरुग्राम में जॉब करते हैं और हर वीकेंड कानपुर आते थे।
- प्रदीप की 10 जुलाई 2016 को पनकी निवासी अवधेश शुक्ला की बेटी प्राची से शादी हुई। दोनों का 8 माह का बेटा धैर्य है।
- मृतका प्राची के पिता ने बताया, "शादी के वक्त प्राची के ससुराल पक्ष की तरफ से अंगूठी, चेन और कार की डिमांड थी। इसी वजह से वे आए दिन बेटी को प्रताड़ित करते थे।"
- प्राची के भाई नवनीत ने बताया, "कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन शादी के 2 महीने बाद उसे जेठ, पति, सास और ननद द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ आए दिन मारपीट होती थी। कई बार हम लोगों ने जाकर समझौता भी कराया। मेरे पिता पान की गुमटी चलाते हैं। वह कैसे कार दे सकते थे।"
- गोविंद नगर इंस्पेक्टर संजय मिश्र के मुताबिक, महिला की जलकर मौत हुई है। मृतका और उसके परिजनों का आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोगों ने जलाया है। पति व जेठ पुलिस की हिरासत में हैं।