अच्छे कार्य कर रही महिलाओं काे किया गया सम्मानित
मान लो तो हार, ठान लो तो जीत……ऐसा ही कुछ कार्य शहर की 22 महिलाओं की ओर से किया गया। इन महिलाओं की ओर से समाज में ना सिर्फ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नशों के खिलाफ आदि कई क्षेत्रों में काबिले तारीफ काम किया, बल्कि खुद आगे आकर इन क्षेत्रों में इन कार्यों की अगुवाई करते हुए अन्य लोगों को भी इस मुहिम का हिस्सा बनाया। रविवार को महिला दिवस पर इन्हीं क्षेत्र की 22 महिला चेंज लीडर्स को सम्मानित किया। ये सम्मान समारोह रोटरी क्लब मोहाली की ओर से पीसीए मोहाली लेडीज क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया।
जरूरतमंदों की मदद करने पर एडीसी ने की सरहाना: इस कार्यक्रम के दौरान महिला विजेताओं को पुरस्कार देते हुए एडीसी मोहाली आशिका जैन ने इन असाधारण महिलाओं के कार्यों की सराहना करते
हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सुविधाओं को पहुंचाना तथा उनकी मदद करना एक बहुत ही काबिले तारीफ कार्य है। एडीसी ने कहा कि किसी के आत्मविश्वास और गरिमा को बहाल करने का काम सबसे चुनौतीपूर्ण है। आशिका जैन ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से पीड़ित लोगों को मदद के लिए काम करने वाली महिलाओं के सफल प्रयासों और योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
महिलाएं हर प्रकार का बदलाव करने में सक्षम:विजेता महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए, गेस्ट ऑफ ऑनर सविता भट्टी ने कहा कि नेताओं ने खुद को दुनिया भर के सभी क्षेत्रों में
साबित किया है और समय आ गया है कि वे खुद को और भी आगे बढ़ाएं। भट्टी ने कहा कि दुनिया अपनी आधी आबादी को पीछे छोड़ कर आगे नहीं बढ़
सकती है, क्योंकि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में बदलाव की जरूरत को पूरा करने में सक्षम हैं।
बड़े बदलावों की अगुवाई करने वाली 22 महिलाओं का किया सम्मान।