पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिता से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई डेडबॉडी, Women Found Dead In Mysterious Circumstances

चिता से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई डेडबॉडी, आखिर क्या हुआ था महिला को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायबरेली (यूपी). जिले में शनिवार को एक महिला इंस्ट्रक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रसोई घर में मृत पाई जाती है। फिर परिवार वाले चोरी से पुलिस को बिना बताए ही उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी मौके पर पुलिस भी पहुंच जाती है। काफी जद्दोजहद के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के गले में चोट का निशान मिला है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। क्या है पूरा मामला?

- मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे नैकानी मजरे डेडौली गांव का है। रुपेश पटेल की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति शनिवार की सुबह किचन में मृत पाई गई। जिस पर घर में कोहराम मच गया।
- मृतका अमावा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल में संविदा पर इंस्ट्रक्टर के पद पर थी। गांव में ही उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं।
- इसी बीच, किसी ने डायल 100 पर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने फौरन इसे रुकवाया। नायब तहसीलदार भी सूचना पर टीम लेकर मौके पर पहुंच गए।
- बताया जाता है कि घर पहुंची पुलिस पूछताछ कर ही रही थी, तभी पिछले दरवाजे से शव ले जाकर गांव में एक नाले के पास बनाई गई लकड़ी की चिता पर रख दिया गया था। 

 

पोस्टमार्टम को तैयार नहीं थे घरवाले
- हैरानी की बात ये है कि ससुराल पक्ष के लोगों के साथ-साथ मायके वाले भी शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे।
- हालांकि, पुलिस और नायब तहसीलदार विनोद चौधरी ने घरवालों को समझाया कि बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करना कानूनन गलत है।
- काफी मशक्कत के बाद घरवाले माने। फिर शव चिता से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा सका। 

 

मृतका के पिता ने क्या कहा?
- स्थानीय अधिकारी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मृतका के पिता का कहना है कि ज्योति की शादी लगभग 8 साल पहले हुई थी। 
- 'वह ससुराल में पूरी तरह से खुश थी। अचानक मौत हुई है, उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।' 
- पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। न ससुराल वाले कुछ बोल रहे हैं और न ही मायके वाले। तहरीर मिलती है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
- फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...