तोरपा में महिलाओं को किया गया सम्मानित
तोरपा | क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रखंड में क्षेत्र में महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए बाएफ के द्वारा बारकुली में कार्यक्रम आयोजित किये गये। बारकुली के रायटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई महिला मंडल की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
बीआरएलएफ व नाबार्ड बारी परियोजना के तत्वावधान में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया अमृत हेमरोम, पंचायत समिति सदस्य विश्वासी हेमरोम, तारामनी देवी, जुनिका तिडु, डीपीओ अभिषेक कुमार सिंह, कमलेस कुमार मिश्रा सहित महिला मंडल की सैंकड़ो महिलाएं उपस्थित थी। इस दौरान अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शहर और ग्रामीण महिलाएं अपनी आजीविका के लिए हर काम कर रही हैं। मुखिया अमृत हेमरोम ने कहा कि परिवार को आर्थिक मजबूती देने में महिलाएं भी पीछे नहीं है। इस दौरान नौ महिला सहायता समूह को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।