पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। स्पा सेंटर प्रारंभ करने के लिए पति द्वारा पत्नी से 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। पत्नी द्वारा मायके से रुपए नहीं लाने पर पति और ससुराल के अन्य लोगों ने पीडि़ता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचकर डीआईजी को मामले की शिकायत की। डीआईजी ने संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
स्पा सेंटर के नाम पर करता है अनैतिक गतिविधियां
महिला ने डीआईजी से की गई शिकायत में कहा है कि उसके पति का पहले बाॅम्बे हॉस्पिटल के सामने लिमली नाम से स्पा सेंटर का संचालन करता था। स्पा सेंटर के नाम पर यहां लड़कियों से अनैतिक काम कराया जाता था। यहां बांगलदेश, नोपाल, कनाडा के साथ ही मुंबई-दिल्ली से लड़कियों काे लाया जाता था। एक साल पहले पुलिस ने स्पा पर छापा मारा था। उसके बाद शादाब ने स्पा बंद कर दिया था और पिछले एक साल से वह बेरोजगार था। लेकिन अब वह पुन: स्पा सेंटर प्रारंभ कर अनैतिक गतिविधियां करना चाहता है। इसके लिए उसने फर्जी तरीके से नेपाली, बांग्लादेशी और केनेडियन लड़कियों के पासपोर्ट भी बनवा लिए है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.