पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयमुनानगर (हरियाणा)। यमुनानगर में महिला पिंकी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप शहर के व्यापारी कमल कपूर पर लगा है। हत्या से पहले कमल और पिंकी एक ही कमरे में दरवाजा बंद कर दो घंटे से बैठे थे। दोनों के बीच बहस हुई और कमल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पिंकी पर गोलियां दाग दीं। बच्चों के सामने मां के सीने में उतारी गोली...
- महिला के शरीर से आठ गोलियां पोस्टमार्टम के दौरान निकली हैं। कमल और पिंकी के बीच छह माह से संबंध बताए जा रहे हैं।
- जब कमल ने पिंकी को गोलियां मारी तो घर पर उसकी 16 साल की बेटी टीना, 10 साल का बेटा कपिल और भाई राजू था।
- वे दरवाजे का शीशा तोड़कर अंदर घुसे तो कमल ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी, लेकिन बुलेट खत्म होने से वह उन पर फायरिंग नहीं कर पाया।
- महिला को गाबा अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है।
- बताया जा रहा है कि कमल ने वहीं पर शराब भी पी थी। वारदात के बाद कोई भी पड़ोसी उनके घर तक नहीं आया।
- आधे घंटे बाद आरोपी वापस देखने आया कि वह जिंदा है या नहीं, बेटी ने कार से अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई मगर भाग गया।
बेटे ने दरवाजा तोड़ा तो खून से लथपथ पड़ी थी मां
- छह माह से कमल का उनके घर पर आना जाना था। उनकी कमल के साथ कोई रिश्तेदारी नहीं थी, बस मां के साथ बिजनेस संंबंध थे।
- शनिवार सुबह भी कमल उनके घर आया था। मां पिंकी ने उसे कहा था कि वह आज उनके घर पर जाएगी, उसकी पत्नी सोनिया ने उन्हें बुलाया है।
- कमल ने मना किया, लेकिन उसकी मां नहीं मानी। कमल यह कहकर चला गया कि वह शाम को आएगा और पार्क में घूमने जाएंगे।
- शाम करीब सात बजे कमल उनके घर आया तो घर पर उसकी मां नहीं थी। कुछ देर बाद वो आई।
- दोनों में कुछ बातचीत हुई और कमल चला गया। कमल फिर करीब रात नौ बजे घर पर आया।
- वह उसकी मां के साथ ड्राइंग रूम में बैठ गया। दोनों ने वहीं पर खाना खाया। रात करीब 11.30 बजे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
- जोर-जोर से दोनों आपस में बोलने लगे तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने दरवाजा खोलने को आवाज लगाई तो अंदर से दरवाजा नहीं खोला।
- उसने, उसके भाई व मामा ने दरवाजे का शीशा तोड़ा तो देखा अंदर मां खून से लथपथ पड़ी थी और कमल हाथ में पिस्तौल लिए खड़ा था।
- वह उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह भाग गया। -जैसा मृतका की बेटी टीना ने बताया
हम टीवी देख रहे थे, तभी गोलियां चली: बेटा
- हम करीब 11 बजे टीवी देख रहे थे। तभी मेरी मां और कमल अंकल के बीच जोर-जोर से बहस होती सुनाई दी।
- कुछ देर बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ड्राइंग रूम के दरवाजे का शीशा तोड़ा तो उसकी मां जमीन पर पड़ी थी।
- इस दौरान उसकी बहन की बाजू पर शीशा लगने से चोट लग गई। इसके बाद कमल वहां से फरार हो गया।
- वे अपनी मां को एक्टिवा पर बीच में बैठाकर अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(जैसा मृतका के बेटे कपिल ने बताया)
आरोपी कमल कपूर के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर
- आरोपी कमल कपूर सेक्टर-17 के पास नई बस्ती कॉलोनी जगाधरी में रहता है। वहीं पर उसकी वॉशिंग पाउडर की फैक्ट्री है।
- उसका एल्यूमीनियम का भी व्यापार बताया जा रहा है। उसने कई साल पहले लाइसेंसी रिवॉल्वर ली थी।
- बताया जा रहा है कि पिंकी से संबंधों का उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों को भी पता था। इससे कमल और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था।
- शनिवार को पिंकी उनके घर गई और शाम को जब कमल अपने घर गया तो उसकी अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था।
- इसके बाद वह गुस्से में पिंकी के घर गया था और यह वारदात की। हत्या से पहले विवाद के पीछे पैसों के लेनदेन को कारण मानकर पुलिस जांच में लगी है।
तलाक के बाद ब्यूटी पार्लर चलाती थी पिंकी
- पिंकी तेजली रोड स्थित रघुनाथपुरी कॉलोनी में अपने मकान में रहती थी। 20 साल पहले उसकी शादी रोहतक निवासी कृपाल सिंह से हुई थी।
- दोनों के बीच विवाद रहने लगा और दोनों अलग-अलग हो गए। उनकी बेटी के अनुसार उसके पिता और मां के बीच तलाक हो चुका है।
- पिंकी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसकी बेटी 10वीं में और बेटा चौथी क्लास में पढ़ता है। उनका एक मकान चौधरी कॉलोनी में है। जो कि किराए पर दिया हुआ था।
एसपी से मिलने पहुंचा परिवार
- मृतका के बच्चे और रिश्तेदार एसपी से मिलने पहुंचे। उनका आरोप था कि पुलिस सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही।
- उन्होंने पुलिस के सामने उदाहरण पेश किया कि किस तरह से पुलिस ने प्रिंसिपल रितू छाबड़ा हत्याकांड में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया था, उसी तरह इसमें भी आरोपी तुरंत गिरफ्तार होना चाहिए था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.