कंपनी के बोर्ड में महिलाएं, भारत 12वें स्थान पर
नई दिल्ली | कंपनियों के बोर्ड में महिला सदस्यों की उपस्थिति में भारत का 12वां स्थान है। वैश्विक भर्ती प्लेटफार्म मायहायरिंग क्लब डॉट कॉम और सरकारी नौकरी डॉट इंफो द्वारा ‘बोर्ड में महिलाएं 2020’ शीर्षक से किए गए एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। सर्वे भारत सहित 36 देशों की 7,824 सूचीबद्ध कंपनियों के बीच ऑनलाइन किया गया। भारत में 628 सूचीबद्ध कंपनियों के नियोक्ताओं ने अध्ययन में भाग लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियां अब अधिक संख्या में लैंगिक समानता के महत्व को समझ रही हैं। वहीं, स्क्रिपबॉक्स सर्वे के अनुसार 68 प्रतिशत महिलाएं या तो अपने पैसे का प्रबंधन खुद कर रही हैं या अपने परिवारों के वित्तीय निर्णय में बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। सर्वे के अनुसार केवल दस प्रतिशत महिलाएं ही वित्तीय निर्णय लेने की जिम्मेदारी अपने परिवार के किसी पुरुष सदस्य को सौंप देती हैं।