- Hindi News
- National
- Ranchi News Women Related Organizations Need To Work On One Platform Ranjana
महिलाओं से जुड़े संगठनों को एक मंच पर काम करने की जरूरत : रंजना
रांची | समाज में महिलाओं से जुड़ी विभिन्न परेशानियों को दूर करने के लिए महिला संगठनों को एक प्लेटफॉर्म पर आकर कार्य करने की जरूरत है। यह बातें झारखंड राज्य खाद्य आयोग की मेंबर रंजना कुमारी ने एचआरडीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। यह कार्यक्रम रविवार को वर्ल्ड वीजन के महिला दिवस पर था। महिलाओं को समाज में हो रही विभिन्न परेशानियों पर चर्चा की। कुपोषण, घरेलू हिंसा, लैंगिक असमानता पर बात की। महिलाओं के आगे बढ़ने में केवल पुरुषों को ही नहीं दूसरी महिलाओं को भी सहायता करने की जरुरत है।