पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं बोलीं- हमारी कोख किराए के लिए नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फ्रांस में नारी शक्ति

पेरिस | फ्रांस की राजधानी में सैकड़ों महिलाओं ने बाायोएथिक्स विधेयक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ये महिलाएं फ्रांस की संसद के सामने जमा हुईं। सभी अपने साथ प्रैम लेकर आईं थीं। इसमें उन्होंने डमी बच्चों को रखा था। दरअसल ये महिलाएं सरोगेसी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (एआरटी) संबंधी विधेयक विरोध कर रही थी। इनका कहना है कि इससे महिलाओं के अधिकारों का हनन होगा। प्रदर्शन का आयोजन प्रोटेस्ट फॉर एवरीवन समूह ने किया था। पेरिस के अलावा फ्रांस के प्रमुख शहरों में भी इसी तरह विरोध प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शन के दौरान मंच पर पहुंची महिलाओं ने कहा महिलाओं की कोख बिक्री या किराए के लिए नहीं है। न एक घंटे के लिए, न नौ महीनों के लिए।
खबरें और भी हैं...