पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विकृतियां मिटाने महिलाएं आगे आएं : अनिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री सह सीसीएल प्रभारी राजीव रंजन सिंह शामिल हुए। अध्यक्षीय भाषण करते हुए अनीता देवी ने कहा कि समाज में आज कई तरह की विकृतियां पैदा हो गई हैं, जिन्हें मिटाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री शकील आलम, मुख्यालय सचिव अनूप कुमार सिंह और अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री सह सीसीएल प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने भी संगोष्ठी में विचार रखे।
खबरें और भी हैं...