योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाए महिलाएं
योग की कार्यशाला में हिस्सा लेती महिलाएं।
मोहाली| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मम्मा मिया- न्यू मदर्स वन-स्टॉप कॉम्प्रिहेंसिव डेस्टिनेशन ने महिलाओं के लिए योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन फोर्टिस अस्पताल में आयोजित किया। सत्र का नेतृत्व डॉ. राबिया (पीटी) ने किया। कार्यशाला में मोहाली सहित चंडीगढ़, पंचकूला की लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया। योग सत्र की शुरुआत विभिन्न आसनों के साथ की। कार्यशाला का समापन योग निंद्रा के साथ किया गया।