- Hindi News
- National
- Ranchi News Women Who Performed Brilliantly In Various Areas Of Jharkhand Honored
झारखंड की विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करनेवाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
award ceremony
वेस्ट बोकारो ने एफ ए एम डी को 6 विकेट से पराजित किया
स्पोर्ट्स रिपोर्टर|टाटा स्टील के खेल विभाग के तत्वावधान में चल रहे हैं अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को वेस्ट बोकारो ने एफ ए एम डी को 6 विकेट से हरा दिया।
कीनन स्टेडियम में वेस्ट बोकारो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए एफ ए एम डी को आमंत्रित किया । बल्लेबाजी के आमंत्रन मिलने पर एफ ए एमडी की टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टीक सका और निर्धारीत 20 ओवर में महज 75 रन ही बना सकी और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। टीम को ओर से आकाश शुक्ला ने 24 गेंदों पर 14 रन दो चौके की मदद से बनाए। विजय सिंह ने 12 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। वेस्ट बोकारो की ओर से पुरुषोत्तम राणा ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। चंदन भारद्वाज और आदित्य कुमार साहू ने दो-दो खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई । इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी अर्बन सर्विसेज की टीम ने 10.5 ओवर में चार विकेट पर 77 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम के लिए रोहित जाने ने 32 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। रवि रंजन सिंह ने तीन चौकों की मदद से से सात 7 गेंदों पर 14 रन बनाए । विरोधी टीम की ओर से परमानंद प्रहलाद में 20 रन खर्च कर दो खिलाड़ियों को आउट किया। बारिश के कारण दूसरा मैच रद्द कर दिया गया।
ओलिंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतना है : फलोरेंस**
महिलाएं घर के बाहर भी बना रही पहचान: महुआ माजी**
महुआ माजी ने कहा कि अाज नारी अपने घर के काम को संभालते हुए वो अलग-अलग फिल्ड में अपनी पहचान बना रही है। और ये साबित कर चुकी है कि हम भी किसी से कम नही है। नारी को और प्रोत्साहित करना होगा कि वो और भी अागे बढ़ सके व देश का नाम रौशन कर सके।
मौके पर उपस्थित फलोरेंस बारला ने कहा कि मुझे खुशी है कि मै महिला हूं। मुझे नेशनल मेडल मिले चुके है और मैं पुरी तैयारी कर रही हूं कि 2024 ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दे सकंू।
रोटरी क्लब ऑफ रांची ने महिला दिवस को लेकर गुरुवार को रांची समेत झारखंड की महिलाओं को रोटरी हॉल में सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाली महिलाओं में साहित्यकार महुआ माझी, एथलीट फ्लोरेंस बारला, वार्डन विनिता टोप्पो, कॉलेज प्रिंसिपल एकता आर्या, बीमा सलाहकार कविता पालित, समाज सेविका प्रिया व चालक गुलाबी टोप्पो शामिल थीं। एथलीट फ्लोरेंस बारला सीसीएल व झारखंड सरकार की सहभागिता से संचालित रांची स्थित खेल एकेडमी की छात्रा है। इसके दल ने कजाकिस्तान में हुए अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।
रोटरी क्लब ने न केवल सफल महिलाओं को सम्मानित किया, बल्कि राज्य की महिला नागरिकों को सफल होने के लिए प्रेरित भी किया। क्लब के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा कि इस रोटरी वर्ष 2019-20 में रोटरी रांची ने इस प्रकार के कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मौके पर रोटरी क्लब के सदस्य जोगेश गंभीर, राजीव मोदी, अमित अग्रवाल, अजय दीप बाधवा, संदीप मुंजाल, ख्याति मुंजाल, कांता मोदी आदि मौजूद थे।
राेटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से महिला दिवस पर सम्मान समारोह**