- Hindi News
- National
- Kullu News Women39s Contribution To Socio Economic Development Is Unforgettable Govind Thakur
सामाजिक-आर्थिक विकास में महिलाओं का योगदान अविस्मरणीय: गोविंद ठाकुर
सामाजिक-आर्थिक विकास में महिलाओं की अह्म भूमिका है। कोई भी समाज तब तक उन्नति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता जब तक महिलाओं को बराबर का अवसर प्रदान नहीं किया जाता। यह बात वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कुल्लू के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाभर से आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीनकाल से ही नारी को देवी की संज्ञा दी गई है। देवों से पहले देवी का नाम लिया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ईश्वर ने साहस, धैर्य और परित्याग जैसे विलक्षण गुण प्रदान किए हैं। महिलाएं कोई भी कार्य पूरे मन के साथ करती है। अनेक बाधाओं का सामना करते हुए महिलाओं में आगे बढ़ने का अद्भुत हुनर है।
वन मंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। इनमें कबड्डी में महिमा ठाकुर, मोनिका और खुशबु भारद्वाज, पत्रकारिता में मधुबाला और अनुरंजनी, जुड्डो खिलाडी उर्वशी, सामाजिक कार्यकर्ता बिमला देवी, देविका यामा, बरू देवी, सुमीता बौद्ध, दमयंती राजपूत तथा युवामणी, पुलिस से सरिता देवी, दुर्गा देवी, सपना ठाकुर, सुरमा देवी, अर्मिला देवी के अलावा अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। वन मंत्री ने इस अवसर पर पोषण अभियान की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी। आयुर्वेद विभाग ने निःशुल्क स्वाथ्य शिविर लगाया था जिसमें डाॅ. मनीष सूद ने महिलाओं में एच.बी. व शूगर की जांच की।
मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा फर्स्ट, काजल सेकंड रही
ज्वालामुखी | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मां ज्वाला स्कील सेटर में बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश सचिव श्रेष्ठा चौधरी, पार्षद मनीषा शर्मा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मुनीष शर्मा रहे। मंच का संचालन बीडीसी कथोग नीतिन ठाकुर जी ने किया जिसमें रंगोली मेहंदी और भाषण प्रतियोगिता करवाए गयी । जिसमें स्कील सेटर के स्टूडेंट्स ने भाग लिया जिसमें निधिका प्रिया ओर नीतिका ने भाग लिया डांस में निखिल कोमल तनुजा ने भाग लिया। रंगोली में ज्योति, निधिका मनीषा, पूजा, सुषमलता, सीमा ने भाग लिया। जिसमंे फास्ट जर्नल डयूटी असिस्टेन्ट के स्टूडेंट्स रहे। मेहंदी में नेहा फर्स्ट रही और काजल सेकंड रही। सेटर के नवर| और स्टाफ पूनम ठाकुर, अलीशा, सुचिता धीमान व नीलम रही।
महिला सशक्तिकरण से ही देश होगा सशक्त: परमार
धर्मशाला | महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और देश सशक्त बन सकता है। यह उद्गार विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने महाविद्यालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इस अवसर पर कांगड़ा जिला प्रशासन की ओर से बेटियों के सशक्तिकरण के लिए जिजीविषा अभियान का शुभारंभ भी किया गया। विस अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र मेें आगे बढ़ रही हैं ऐसा कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा है जहां महिलाओं ने कामयाबी हासिल नहीं की है। स्कूलों तथा कालेजों में पढ़ाई में बेटियां ही अव्वल स्थानों पर कायम हो रही हैं वहीं शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बेटियां ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति अब समाज को अपनी सोच बदलनी होगी तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी तभी लिंगानुपात में असमानता की खाई को समाप्त किया जा सकता है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता: धनेश्वरी
मनाली |भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिप सदस्या धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही है। धनेश्वरी मनाली में महिला दिवस के उपलक्ष्य में नप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवा रही थी। उन्होंने कहा कि आज जिन महिला मंडलों को दस दस हजार की राशि बांटी जा रही है वो इसका उपयोग अपनी आर्थिकी को मजबूत करने में करें। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नप मनाली की ओर से महिलाओं को तीन लाख रुपए के चैक वितरित किए। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा पारित बजट महिलाओँ के हित मे बताया ओर उसकी विस्तृत जानकारी भी दी। नप मनाली अध्यक्ष नीना ठाकुर ने कहा कि गरीब महिलाओं को रोजगार देने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये 20 स्वयं सहायता समूहों को दो लाख जबकि इन 20 समूहों द्वारा गठित 2 समितियों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।
मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर महिला पुलिस कर्मी को पुरस्कृत करते हुए