- Hindi News
- National
- Panchkula News Women39s Day Women Aware Of Cancer Disease At Police Station
वूमेंस डे: पुलिस स्टेशन में महिलाओं को किया कैंसर की बीमारी से अवेयर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे एओजीपी, आईएमए-डब्ल्यूडीडब्ल्यू ने डीएचए पंचकूला अवेयरनेस कैंप आयोजित किया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों के लिए कैंसर जागरुकता और ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन एसीपी नुपूर बिश्नोई ने किया, जिन्होंने महिला कर्मियों की सराहना भी की। इस दाैरान लगभग 100 महिलाओं ने इस आयोजन मे भाग लिया। एओजीपी की अध्यक्ष डाॅ. रेणू चक्रवर्ती और आईएमए-डब्ल्यूडीडब्ल्यू की अध्यक्ष डाॅ. रीटा कालरा ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों और रोकथाम की जानकारी दी। डाॅ. भावना अग्रवाल, डायरेक्टर, बालाजी मेडिसेंटर ने महिलाओं को बताया कि अपने स्वास्थ्य और खान पान के प्रति जागरूक बनें। इस दौरान डाॅ. गीता वर्मा, डाॅ. सुषमा नोहरिया, डाॅ. अपर्णा शर्मा, डाॅ. अनिता दुआ, डाॅ. नीतिक आर्या, डाॅ. रेणू लांबा ने भी सहयोग दिया।
कार्यक्रम में हिस्सा लेती महिलाएं।