पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवैशाली. बिहार के वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर ब्लॉक के BDO (ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफीसर) अशोक कुमार को गांव की महिलाओं ने ऑफिस में घुसकर पीटा। घटना गुरुवार दोपहर की है। अधिकारी पर पैसे की घपलेबाजी करने का आरोप लगाते हुए करीब दो दर्जन महिला और पुरुष ब्लॉक परिसर में घुसे। हंगामा करती हुईं महिलाएं ऑफिस में घुस गईं और अशोक कुमार का कॉलर पकड़कर पीटा और कपड़े फाड़ दिए।
महिलाओं ने BDO की पिटाई की शुरुआत की। इसके बाद पीछे खड़े लोगों ने भी हाथ साफ किया। बचने के लिए अधिकारी ऑफिस के कोने में चले गए। कर्मचारियों ने महिलाओं के चंगुल से अधिकारी को छुड़ाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ब्लॉक परिसर से निकाला।
क्यों गुस्से में थी महिलाएं?
मामला बिहार सरकार की 'हर घर नल का जल...' योजना में गड़बड़ी का है। ग्रामीणों का आरोप है कि BDO और मुखिया की मिलीभगत के चलते उन्हें अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला। वार्ड सदस्य ने जबरन ब्लैंक चेक पर साइन करा लिया और सारे पैसे हड़प लिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.