पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीवरेज के लिए खोदी सड़क का 10 दिन से बंद पड़ा है काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिंजौर | वैसे तो शहर में जहां पर भी सीवरेज की लाइन बिछाई जा रही है वहां पर काम में हो रही देरी या फिर रोड पर ही मलवा छोड़ने की समस्या से लोग परेशान हैं। वार्ड 3 की धर्मपुर-रामसर के मेन रोड पर भी पिछले करीब 15 दिन से सड़क का काफी हिस्सा खोदकर वहां पर चैंबर बनाने का काम चल रहा था। पिछले करीब 10 दिन से करीब आधी सड़क को खोदकर मलवा व मेटिरियल गिराया हुआ है जबकि काम बंद पड़ा है। एक तो पहले ही उस जगह पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सीमेंट के बड़े-बड़े उबड़-खाबड़ करके ब्लाॅक लगाए गए हँ जिस पर वैसे ही निकलने में दिक्कत हो रही थी अब इस रोड पर करीब आधी सड़क को 15 दिनों से खोदकर लोगों की आवाजाई ही बिल्कुल प्रभावित हो गई है। इससे जहां लोगों को प्रतिदिन निकलने में मुश्किल हो रही है। दूसरी ओर इससे शाम के समय वाहनों का जाम जगने से आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इस बारे में बात करने पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि होली के कारण लेवर छुट्टी पर जाने से काम रुक गया होगा।
खबरें और भी हैं...