पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कई पदों के खाली रहने से प्रभावित है बीएयू में काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएयू के अधिकांश महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं। सीधा प्रतिकूल प्रभाव अहम विकास कार्यों पर पड़ता दिख रहा है। बीएयू में निदेशक प्रशासन, निदेशक कार्य व संयंत्र, उप निदेशक प्रशासन, एडमिनिस्ट्रेटर आॅफिसर लीगल, उपनियंत्रक सहित अन्य कई अहम पदों पर कोई पदाधिकारी नहीं है। इस कारण अधिकांश महत्वपूर्ण संचिकाएं लंबित पड़ी हैं। अपनी संविदा की सेवा समाप्त होने की अवधि के उपरांत उप नियंत्रक विजय कुमार सिंह विश्वविद्यालय नहीं आ रहे हैं। उन्होंने इसका चार्ज भी किसी को नहीं दिया है जबकि उनके पास कार्य व संयंत्र विभाग की कई अहम संचिकाएं थीं। वे उनके आलमारी में बंद पड़े हैं। उसको कैसे खुलवाया जाए इसको लेकर विवि. में पशोपेश की स्थिति है। पूर्व से आवंटित बजट राशि से विकास कार्य आदि का भुगतान यदि मार्च माह में नहीं हो सका तो काफी परेशानी हो सकती है। कई कार्य बिल भुगतान नहीं होने से लटके हुए हैं। इनमें हार्टिकल्चर काॅलेज चाईबासा के शिफ्टिंग का कार्य भी लंबित हैं। वहीं कार्य एवं संयंत्र विभाग में निदेशक के नहीं होने से संचिकाओं का निष्पादन नहीं हाे पा रहा है। अागे क्या अाैर कैसे होगा यह भी बड़ा सवाल है।

खबरें और भी हैं...