पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Worker Of Janta Congress Chhattisgarh Protesting For Petrol And Diesel Price Hike

घोड़े पर बैठकर पेट्रोल के दामों का विरोध करने निकले जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। पेट्रोल के दामों में हो रहे लगातार वृद्धि के विरोध में जनता कांग्रेस छ्तीसगढ़ (जे) की ओर से राजधानी में प्रदर्शन किया गया। ये प्रदर्शन अपने आप में अलग तरह का था। घोड़े पर बैठकर कार्यकर्ताओं विरोध करने निकले। इनका तर्क है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ये घोड़े पर निकले हैं। 

 

- रविवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता 32 घोड़ों पर सवार होकर जोगी बंगले से निकले। कार्यकर्ता राजभवन जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनता कांग्रेस के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ाने में लगी है। लगातार हो रही शुल्क वृद्धि ने आज हमें वाहन छोड़कर घोड़े पर सवार होने के लिए मजबूर कर दिया है। गाड़ियां चलाने से सस्ता अब घोड़े की सवारी है। जनता कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की है। 

 

 

फोटो : भूपेश केसरवानी 

खबरें और भी हैं...