सेक्टर 1 में वेस्ट मैनेजमेंट पर वर्कशॉप आयोजित
पंचकूला| रेस्ट हाउस, सेक्टर 1 में पंचकूला नगर निगम ने वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर हितधारकों के साथ वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप की अध्यक्षता एमसी कमिश्नर सुमेधा कटारिया ने की। इसका मुख्य उद्देश्य पंचकूला से गंदगी दूर कर इसे स्मार्ट सिटी और स्वच्छ सिटी बनाना रहा। कार्यशाला में एमसी कमिश्नर ने कहा कि अगर रेजिडेंट्स नगर निगम को सहयोग करे तो पंचकूला की हाल ए सूरत बदल जाएगी। उन्होंने सभी वार्डों एवं एसोसिएशन के प्रधानों से अपील की कि वह स्वंय अपने सोसायटी की सफाई को लेकर निगम कर्मचारियों से बेहतर तालमेल कर कार्य करवाएं। कार्यशाला में चीफ मोटिवेटर अजय सिन्हा ने कहा कि पंचकूला के नागरिक स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणीय रहे है।