पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किडनी दिवस पर कार्यशाला आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची| छात्र क्लब चिकित्सक मंच के तत्वावधान में पिस्कामोड़ स्थित परासर टावर स्थित स्काई हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर में विश्व किडनी दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। यहां छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमके सिंह व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके रश्मि ने संबोधित किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक रवींद्र कौर, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के संरक्षक नीलम शर्मा, ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मी व नर्सिंग कॉलेज की सिस्टर्स मौजूद थीं। डॉक्टर एमके सिंह ने कहा कि किडनी अक्सर डायबिटीज व एसीडीटी के कारण ही डैमेज होती है। किडनी की बीमारी से बचने के लिए प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए और कम से कम मसालेदार भोजन करना चाहिए। शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। डॉक्टर रश्मि ने कहा कि पेशाब में थोड़ी भी तकलीफ होने पर डाॅक्टर से परामर्श ले।
खबरें और भी हैं...