पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंक्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप क्रिकेट की आज रंगारंग शुरुआत होगी. इस बार विश्व कप क्रिकेट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड मिलकर कर रहे हैं.
11वें विश्व कप क्रिकेट का उद्घाटन समारोह न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होगा, जो भारतीय समयानुसार दो बजे से शुरू होगा.
साल 2011 में हुए विश्व कप क्रिकेट का आयोजन भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने मिलकर किया था. यह विश्व कप क्रिकेट भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था.
खिताब की रक्षाइस बार भारत विश्व कप क्रिकेट के खिताब की रक्षा के लिए उतरेगा.
विश्व कप क्रिकेट का आयोजन 14 फ़रवरी से 29 मार्च तक होगा. इस बार प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों भाग ले रही हैं.
भाग लेने वाली टीमों को दो पूलों में बांटा गया है.
पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल है.
इस बार विश्व कप क्रिकेट में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं.
पूल-बी में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ़्रीका, आयरलैंड, पाकिस्तान, भारत, यूनाइटेड अरब अमीरात और ज़िमबाब्वे को रखा गया है.
14 फ़रवरी से शुरू होने वाले प्रतियोगिता के लीग चरण में कुल 42 मैच खेले जाएंगे. क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले 18 मार्च से शुरू होंगे.
विश्व कप क्रिकेट का पहला सेमीफ़ाइनल 24 मार्च को न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में और दूसरा सेमीफ़ाइनल 26 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होगा.
फ़ाइनल मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 29 मार्च को खेला जाएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.