- Hindi News
- National
- Ranchi News Writers From Many States Of The Country Will Gather In Ranchi
रांची में जुटेंगे देश के कई राज्यों से साहित्यकार
सुनते या बोलते समय यह पहचान कर पाना मुश्किल होता है कि शब्द हिंदी के हैं या उर्दू के हैं। दरअसल दोनों भाषा का जन्म एक ही सामाजिक और भौगोलिक परिवेश में हुआ है। रविवार को रांची में जनवादी लेखक संघ के पहले ऑल इंडिया उर्दू कन्वेंशन में हिंदी और उर्दू के आपसी रिश्तों समेत कई मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। जिसमें शामिल होने के लिए देश के कई कोने से लेखक-कवि और अदीब-शायर रांची पहुंच रहे हैं।
कन्वेंशन एक्सआईएसएस के सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रो. शशिराज शौक की टीम के गीत से इसकी शुरुआत होगी। स्वागत वक्तव्य डॉ. शीन अख्तर देंगे। दिल्ली से आने वाले वरिष्ठ लेखक-नाटककार डॉ. असगर वजाहत उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम रहेंगे। संचालन जलेसं के एमजेड खान करेंगे। इसी सत्र मे स्मारिका का भी लोकार्पण होगा। इसके बाद चार विचार सत्र में अलग-अलग विषयों पर विद्वान लेखक अपने विचार साझा करेंगे।
इनमें दिल्ली से मुरली मनोहर प्रसाद सिंह, डॉ. चंचल चौहान, डॉ. कांति मोहन सोज, जानकी प्रसाद शर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रेखा अवस्थी, बिहार से डॉ. हुसैन उल हक, डॉ. मनाजिर आशिक हरगानवी, डॉ. सफदर इमाम कादरी, कुमार सत्येंद्र, उत्तरप्रदेश से डॉ. अली अहमद फातमी, झारखंड के डॉ. रविभूषण, रणेंद्र, डॉ. मो. रिजवान अली, डॉ. अली इमाम खान, प्रह्लादचंद्र दास के अलावा डॉ. मृणाल, डॉ. नजमा रहमानी, गोपाल प्रसाद, डॉ. खालिद अशरफ, डॉ. रमेश प्रसाद आदि विभिन्न शहरों से आए साहित्यकार शिरकत करेंगे। शाम पांच बजे से मुशायरा सह कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।