पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीसीटीवी चालू कराने के लिए लिखा एमसी को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीरकपुर | जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर 3 साल पहले तक सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए फ्लाईओवर समेत नीचे सर्विस लेन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पटियाला चौक, पंचकूला चौक और इस हाईवे पर कई प्वॉइंट्स पर लगे सीसीटीवी से उस एरिया की ट्रैफिक एक्टिविटीज पर नजर रखी जाती थी। तीन साल से बंद सीसीटीवी को फिर से चालू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद को लिखा है। सीसीटीवी नगर परिषद की ओर से ही लगाए गए थे। रिकॉर्डिंग को ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम से देखा जा सकता था। ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें दोबारा चालू करने के लिए नगर परिषद को कहा है।
खबरें और भी हैं...