डब्ल्यूटीए रैंकिंग : शीर्ष पर बनी हुई हैं हालेप
डब्ल्यूटीए रैंकिंग : शीर्ष पर बनी हुई हैं हालेप
इस सप्ताह जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी दूसरे स्थान पर हैं।
इसके अलावा, स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा तीसरे, यूक्रेन की एलीना स्वितोलीना चौथे और लातविया की येलेना ओस्टापेंको पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।
चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा छठे, फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया सातवें, अमेरिका की वीनस विलियम्स आठवें उनकी हमवतन स्लोआने स्टीफंस नौवें और चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा 10वें स्थान पर हैं।
--आईएएनएस