पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगैजेट डेस्क। जापान की स्मार्ट फैब्रिक कंपनी जिनोमा ने हाल ही में एक स्मार्ट पजामा बनाया है। कंपनी द्वारा बनाए गए इस पजामे में कई खूबियां हैं। लॉस वेगास में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो में जिनोमा की इस तकनीक को अवार्ड भी मिल चुका है। इस पजामे का यूज करके किसी भी व्यक्ति की एक्टिविटीज को ट्रैक किया जा सकता है। इसके साथ एक शर्ट भी दी गई है। इस शर्ट में भी सेंसर लगा हुआ है। इसमें बैटरी, ब्लूटूथ, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप दिए गए हैं। इसके जरिए भी व्यक्ति की कई तरह की जानकारियां ली जा सकती हैं।
ऊपर दिए गए वीडियो में हम आपको बता रहे हैं कि यह पजामा और शर्ट बॉडी पर कैसे काम करती है और इसका किस काम में यूज किया जाएगा...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.